गोड्डा:कॉलेज के क्लर्क ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली खुदख़ुशी, पुलिस जांच में जुटी है

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा के गोड्डा कॉलेज के क्लर्क ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया।बताया जा रहा है कि क्लर्क का इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।क्लर्क की पहचान बाल मुकुंद दुबे के रूप में की गई है। वह गोड्‌डा कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि लिपिक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

इस सम्बंध में गोड्डा एसपी वाइएस रमेश ने बताया कि गोड्‌डा में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मरने वाले की पहचान बालमुकुंद दूबे के रूप में की गई है। जांच के बाद ही आत्महत्या के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

इधर घटना के बारे में पूछे जाने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष थी।कुछ दिनों पहले इसका एक कथित ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसमें यह कॉलेज में दाखिले के लिए आई लड़की की माँ से बात कर रहा था। इस कारण यह सदमे में आ गया था। पिछले कुछ दिनों से यह किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था। ऑडियो आने के बाद लिपिक और उसकी पत्नी ने थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि ब्लैकमेल करने के लिए उसे गलत आरोप में फंसाया जा रहा है। इस विवाद को लेकर कॉलेज में काफी हंगामा चल रहा था। छात्र नेता लिपिक को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। इससे वह परेशान था।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी पहुंचे। लोगों का कहना था कि दुबे को बदनाम किया गया था। वह बेहद सरल स्वभाव का व्यक्ति था। सबके सुख-दुख में शामिल होता था। परेशानी में फंसे छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत स्तर पर मदद करता था।