Ranchi:बिहार के पत्रकार का धुर्वा में मिला शव,हत्या या आत्महत्या,छानबीन में जुटी है पुलिस

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र में बिहार के पत्रकार का राँची में शव बरामद हुआ है।यह मामला जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की सुबह जेएससीए स्टेडियम के पास पत्रकार सुधांशु शेखर सिंह का शव बरामद किया गया है।पत्रकार की हत्या या आत्महत्या है पुलिस जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि प्रथमदृष्टया से आत्महत्या का मामला लगता है।

मिली जानकारी के अनुसार सुधांशु शेखर बिहार के बरबीघा का रहने वाले थे। पुलिस ने एक आधार कार्ड भी बरामद किया है। मृतक सुधांशु शेखर पहले महुआ चैनल में काम करते थे और अभी बिहार में किसी स्कूल में पढ़ा रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की जांच कर रही है।

इधर बताया जा रहा है कि सुधांशु शेखर के बेटे दो महीने पहले एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। बेटे के मौत के बाद सुधांशु शेखर काफी परेशान रह रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर से जहर बरामद की है। हालांकि उनकी मृत्यु की सही जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। मृतक सुधांशु शेखर तुपुदाना में रह रहे थे। इस घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले धुर्वा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मौत की सही जानकारी सामने आ पाएगी। धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।आसपास सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है।