Ranchi:नाबालिग लड़की को दिल्ली में बेचने की थी तैयारी, दो मानव तस्कर गिरफ्तार,दोनों नाबालिग लड़की बरामद

राँची।गुरुवार की देर रात पुलिस ने दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है।दोनों तस्कर गुमला जिले के चैनपुर इलाके से दो नाबालिग लड़की को दिल्ली ले जाने की तैयारी में था।लेकिन राँची पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर उसे पुंदाग ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मानव तस्कर का नाम लाल बड़ाईक और शशि चंद्रनाथ है। बताया जा रहा है कि गुमला जिले के पुलिस ने राँची पुलिस को सूचना दी थी।बताया कि दो मानव तस्कर दो नाबालिग लड़की को लेकर राँची पहुंचे हुए हैं। जिसे राँची से दिल्ली जाने की फिराक में है। इसी दौरान राँची पुलिस ने छापेमारी कर दोनों नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।शुक्रवार को गुमला जिले के पुलिस दोनों मानव तस्कर को गुमला ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है। नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है।

इधर पुंदाग ओपी की पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद कई अहम जानकारी सामने आई है जिसके आधार पर हम लोग कारवाई की है।वहीं गिरफ्तार दोनों मानव तस्कर से पूछताछ गुमला में जारी है।नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है।