मंगेतर संग गांव घूमने आई लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म,लड़की अस्पताल में भर्ती,मंगेतर सहित सभी आरोपी गिरफ्तार…

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिम सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बादुडी पंचायत अंतर्गत कातीगुटू गांव में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम को एक युवती को उसकी जान-पहचान का एक युवक अपने गांव लेकर आया।इसके बाद कुछ दोस्त यार जुटकर शराब पीना शुरू कर दिया। वहीं नशे में धुत युवकों ने युवती के साथ जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

तुरन्त पुलिस हरकत में आई और गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रात में ही पुलिस ने छापेमारी कर सामूहिक दुष्कर्म में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍हें पुलिस अपने साथ थाने ले आई है।इसकी जानकारी होते ही स्थानीय ग्रामीण मुंडा समेत अन्य थाना पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्रामीण ने बताया कि जिस युवती के साथ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसमें से एक युवक के साथ युवती का इंगेजमेंट हुआ था।

युवती युवक गांव घूमने के लिए आए थे। शाम में युवक अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया, जिसमें कुछ स्थानीय गांव के और कुछ बाहर के युवक शामिल थे।उसके बाद युवकों का नियत खराब हुआ और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। गनीमत है कि पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।