Ranchi:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से गोली बरामद,एक व्यक्ति गिरफ्तार..

राँची।राजधानी राँची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद की गई है।पुलिस ने विनोद यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि विनोद यादव गिरिडीह का रहने वाला है, वह पेशे से व्यवसायी है। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विनोद यादव ने बताया कि अपने बच्चों का इलाज कराने बेंगलुरु जा रहा था। किसी ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए मेरे बैग में एक गोली रख दी है।38 साल का विनोद यादव छड़ कारोबारी है। वह आज राँची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहा था। चेकिंग के क्रम में उसके बैग से इंसास की गोली मिली। CISF ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया।फिलहाल,हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा मामले की जांच कर रहे हैं।बता दें कुछ दिनों पहले भी एक महिला के बैग से एक गोली बरामद हुई थी।महिला राँची एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही थी।