गिरिडीह:युवक ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर चाकू मार दिया,गम्भीर रूप से घायल, रिम्स में इलाज चल रहा है,लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

गिरिडीह।जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में गुरुवार की देर रात संजय साहू नामक युवक ने अपने पड़ोसी 50 वर्षीय दुर्गा गुप्ता को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।दुर्गा को आरोपी ने बेरहमी से चाकू मारा था।जिससे दुर्गा गुप्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।बगोदर थाना पुलिस ने प्राथमिक इलाज के बाद दुर्गा को बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि घटना के बाद अटका में काफी देर तक अफरा तफरा का माहौल रहा। इसी दौरान आरोपी युवक संजय को जख्मी दुर्गा के भाई समेत कई ग्रामीणों ने पकड़ लिया। और जमकर धुनाई कर दी। घटना का कारण प्रेमप्रसंग से जुड़ा होना बताया जा रहा है। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिला तो पुलिस देर रात ही घटनास्थल पहुंची। उसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ की।

बताया गया कि घटना देर रात करीब 12 बजे की है। जब दुर्गा और उसके परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसी दौरान आरोपी संजय अपने पड़ोसी दुर्गा गुप्ता के घर घुस गया। पड़ोसी संजय के घुसने से दुर्गा की नींद खुला। तो उसने संजय से घर घुसने का कारण पूछा। कारण पूछते ही संजय ने दुर्गा गुप्ता के पेट में चाकू मार दिया। इधर चाकू लगने के बाद जब मदद के लिए आवाज लगाया। तो उसके भाई समेत परिवार के सदस्यों की नींद टूटी। तो देखा की दुर्गा घर के आंगन में बेहोश हालत में पड़ा है। और आरोपी संजय के हाथ में खून से सना चाकू है। इसके बाद पूरे अटका में घटना आग की तरह फैला।और लोग दुर्गा के घर जुटना शुरू हुए।