जमशेदपुर:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुलाकात की,राजनीति अटकलों का बाजार गर्म

जमशेदपुर।झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की फोटो सोशल मीडिया में आने से राज्य की राजनीति में गर्माहट आ गई है। बता दें कि राज्य की राजनीति इन दिनों हिलोरे मार रही है।अब राज्य के मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के मिलन से माना जा रहा है कि झारखण्ड की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे से जो खबरें छनकर आ रहे हैं उससे साफ हो गया है कि झारखण्ड की राजनीति करवट बदलने वाली है।भाषा विवाद को लेकर मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान के मायने कुछ अलग है,वैसे भी फिलहाल राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है।

राजधानी राँची में झामुमो विधायक सीता सोरेन ने भी सरकार के खिलाफ बयान देकर मामले को और मजबूती प्रदान करने की खबर से राजनीति कायस लगाए जा रहे है।आने वाले दिनों में राज्यसभा का चुनाव भी होने वाला है।वहीं विधायक बंधु तिर्की की सदस्यता निरस्त होने के बाद भाजपा को राज्यसभा में फायदा मिल सकता है।वैसे इसपर शुक्रवार को हवा तब लग गई। जब पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और झारखण्ड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और दोनों एक दूसरे का खूब आवभगत करते दिखे।स्वास्थ्य मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर पहुंच हिन्दू नव वर्ष की बधाइयां देते हुए उनके परिजनों को भी शुभकामनाएं दी।

हालांकि मीडिया के सवालों पर दोनों नेताओं ने चुप्पी साधते हुए शिष्टाचार मुलाकात बताया।राजनीतिक हलकों में इसके कई कयास लगने शुरू हो गए हैं।दरअसल शुक्रवार से शुरू हुए हिंदू नव वर्ष के मौके पर शहर में हिंदू उत्सव समिति की ओर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की और राम भक्तों की हौंसलाफ़जई करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

इधर स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी आज राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी के एग्रीको स्थित निवास स्थान पहुंचे और उनकी पोती आराध्या को उसके प्रथम जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद दिया।