गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता,25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल मांझी पत्नी सहित गिरफ्तार !

राँची।झारखण्ड के गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख के इनामी नंदलाल मांझी उर्फ पवित्र के गिरफ्तार होने की सूचना है।गिरिडीह जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली नंदलाल मांझी और उसकी पत्नी चंद्रमणि देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी गिरिडीह के पीरटांड़ के पिपराडीह से होने की बात सामने आ रही है। आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

पीरटांड प्रखंड का रहने वाला है नंदलाल

नंदलाल गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड अंतर्गत खुखरा थाना इलाके के जोनराबेड़ा का रहने वाला है। नंदलाल स्पेशल एरिया कमिटी मेंबर है। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न जांच एजेंसी भी नंदलाल से पूछताछ कर रही है। नंदलाल के खिलाफ गिरिडीह के मधुबन, पीरटांड, खुखरा समेत कई थाना में मामला दर्ज है। नंदलाल द्वारा अंजाम दिए गए सभी घटनाओं की जानकारी पुलिस इकठ्ठा कर रही है।