स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामला:दुमका होते हुए नेपाल जा रही थी पीड़िता, सात युवकों ने दिया घटना को अंजाम,तीन गिरफ्तार…

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जिले के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी है कि उक्त महिला पश्चिम बंगाल से दुमका के रास्ते नेपाल जा रही थी।रात हो जाने के कारण वह हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के पास सुनसान इलाके में रुक गयी।जहां सात युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही युवकों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर छिनतई भी किया है।

एसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवकों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों के नाम बताये हैं। इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है और अन्य दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।एसपी ने कहा कि वे और दुमका डीआईजी संजीव कुमार इस मामले पर नजर बनाये हुए हैं एसपी ने बताया कि जब उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि इसमें कुल सात लोग शामिल थे। पीड़िता ने बताया कि युवकों ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट भी की और करीब 10 हजार रुपए भी छीन लिए।एसपी ने बताया कि पीड़िता से बात करते समय वह सामान्य लग रही थी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी जांच की जा रही है।विदेश से पति-पत्नी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए हुए थे। ये लोग स्पेन से पहले पाकिस्तान गए।इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश होते हुए झारखण्ड के दुमका में पहुंचे थे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे।

बता दें कि दुष्कर्म की यह घटना दुमका के हंसडीहा बाजार के पास हुई।स्पेन की महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली थी। इस दौरान शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगा कर उसी में सो गयी।इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। युवकों ने महिला के साथ मारपीट भी की।इस घटना की झारखण्ड ही नहीं पूरे देश में चर्चा हो रही है।

झारखण्ड में बाइक टूर पर निकली स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म,कई हिरासत में…