जहां-तहां ट्रेन रोकने से भड़के यात्रियों ने किया रेल चक्का जाम,रेलवे प्रशासन ने समझाकर जाम हटाया….

गम्हरिया।झारखण्ड के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत चक्रधरपुर-टाटा सवारी गाड़ी को रोजाना जहां-तहां रोके जाने से आक्रोशित यात्री शुक्रवार को भड़क गये।इस दौरान शुक्रवार सुबह गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर रेलवे फाटक के पास करीब आधे घंटे तक ट्रेन के रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने रेल चक्का जाम कर दिया।साथ ही सभी यात्री रेल पटरी पर बैठक कर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित कर दिया। इसकी सूचना पाकर रेलवे के पदाधिकार व गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को सम झाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हो रहे है। इसकी वजह से रेल जाम सुबह आठ बजे से जारी है। यात्रियों के अनुसार उक्त ट्रेन के सभी यात्री आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में काम करने जाते है।रोजाना ट्रेन लेट से पहुंचने से वे अपने काम पर देर से पहुंचते है।हालांकि रेलवे के पदाधिकारी और पुलिस ने यात्रियों को समझाया उसके बाद काफी देर बाद रेल पटरी पर से लोग हटे।