Ranchi:जमीन कब्जा करने गए 5 को हथियार के साथ तुपुदाना ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी के विपरीत दिशा में नवनिर्मित मकान के पीछे जमीन पर कब्जा करने के लिए इकट्ठा हुए 5 आरोपियों को तुपुदाना ओपी पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।इनके पास से एक देशी पिस्तौल एवं छः जिंदा गोली भी जब्त किया गया है। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह ने छापेमारी की। इसमे पांच लोग पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह उम्र 29 वर्ष पिता जयप्रकाश सिंह,हिनू शुक्ला कॉलोनी,वैभव विकास उम्र 19 वर्ष पिता श्रीनिवास डोगरा, हिनू शुक्ला कॉलोनी नियर स्वागतम अपार्टमेंट उमा विल्ला,दोनों थाना-डोरण्डा,विवेक रोहन उम्र 23 वर्ष पिता कार्तिक रोहन, एयरपोर्ट खोखमा टोली, थाना- एयरपोर्ट,आदित्य करण सिंह उम्र 21 वर्ष पिता शैलेश सिंह, हिनू न्यू०पी०एच०डी० कॉलोनी और अमित सुरीन उम्र 35 वर्ष पिता स्व.नन्दलाल सुरीन, सा०-बंधु नगर बिरसा चौक गली नं0-05, दोनों थाना-डोरण्डा शामिल है। सभी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।