#UPDATE:सिमडेगा के कुरडेग में महुआ चुनने को लेकर हुए आपसी विवाद में चार की हत्या

सिमडेगा: जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कुटमाकच्छार पंचायत के महुआडीह गाँव में गुरुवार की अहले सुबह लगभग 6:00 बजे दो परिवार के बीच हुई आपसी विवाद में दोनों गुटों की ओर से दो- दो लोगों की मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार कुरडेग थाना क्षेत्र के महुआडीह टोली गांव में गुरुवार की सुबह दो परिवार महुआ चुन रहे थे।इसी दौरान महुआ चुनने को लेकर दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गई।देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार के लोग एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों परिवार के बीच हुई झड़प में दोनों ही परिवार के दो-दो लोगों की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार एक गुट के लैनबती देवी (50) पुत्र सुनिल यादव (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे गुट के बितलो यादव (60) तथा महेंद्र यादव (55) दोनों पिता स्व बोड़रो यादव का निधन अस्पताल लेने के क्रम में रास्ते में हो गया। दोनों ही गुट के लोग टांगी से वार कर हत्या कर दिया।मृतक महेंद्र यादव की पत्नी सुमित्रा देवी (60) ने बताया कि सुबह पांच बजे ही महुआ चुनने महुआडीह गई हुई थी।तभी मृतका लैनबती देवी और उनका पुत्र सुनील यादव महुआडीह गए और झगड़ा करने लगे तभी उन्होंने महुआ चुनना छोड़ कर गाँव में फैसला कराने की बात कहते हुए घर चले आए।

जैसे ही वे घर पहुँचे तभी उनके पति महेंद्र यादव और बितलो यादव दोनों महुआडीह जाने के लिए निकले ही कि तभी घर के सामने ही लीलाधर यादव और गुलेश्वर यादव दोनों भाईयों ने टांगी से हमला कर दिया। दोनों घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े दोनों को सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जो अस्पताल लेने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के तुरंत बाद उदयचन्द्र यादव को अपने पिता की गंभीर हालत को देखा नहीं गया और घर के पास ही लैनबती देवी और उनका पुत्र सुनिल यादव को टांगी से काट डाला।

ग्रामीण समाज सेवी शकलराम बड़ाईक ने बताया कि घटना अचानक हुआ कोई शोर – शराबा नहीं । हत्या और भी होती पर तब – तक ग्रामीणों द्वारा उग्र गुट को समझाने का प्रयास किया गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल कुरडेग थाना को दिया सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन बैठा के द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच और दोनों शव को तथा दोनों गंभीर घायलों को कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ रास्ते में ही एक गंभीर घायल की मौत हो गई,वहीं दूसरे गंभीर की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

सभी शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सादर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया है। घटना के पश्चात पूरा गाँव में सन्नाटा पसरा है वहीं मृतकों के परिजन शोक में डूबे हुए हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी श्री साहदेव साव एवं पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। घटना के सम्बंध में मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि महज महुआ चुनने को लेकर दोनों पक्षों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी और साबल से वार कर हत्या कर दिए। वहीं दोनों पक्षों के 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी मोहन बैठा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विपलो यादव और महेन्द्र यादव के हत्या करने में लीलाधर यादव और गुलेश्वर यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मृतक लेनवती देवी और सुनील यादव की हत्या करने वालो में तीन लोगों उदयचन्द यादव, रुपेश यादव और दुर्गा यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनो ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम पक्ष उदयचन्द यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया एवं दूसरे पक्ष के गुलेश्वर यादव के बयान पर मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मोहन बैठा ने दोनों पक्ष के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए। थाना काण्ड सं 6/20 धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।