विदेशी सेक्स रैकेट का खुलासा:रशियन मॉडल के नाम पर होती थी बुकिंग,एक विदेशी सहित तीन लड़कियां बरामद,दलाल फरार…

डेस्क टीम:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने विदेशी सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने रविवार को एक होटल में छापा मारकर वहां से तीन लड़कियों को पकड़ा। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। इसके लिए रशियन मॉडल के नाम से अक्सर बुकिंग की जाती थी। दो लड़कियां पंजाब की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला है कि एक स्थानीय दलाल उनसे देह व्यापार करा रहा था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, अग्रसेन धाम मोड़ पर वीआईपी रोड स्थित VW कैन्यन होटल शहर के लग्जरी होटल में शामिल हैं।

बताया जाता है कि पुलिस को जानकारी मिली कि विदेश से लड़कियों को बुलाकर यहां रुकवाया गया है और देह-व्यापार के लिए लाया गया है।इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान तीन अलग-अलग कमरों में तीन लड़कियां मिलीं। इनमें से एक लड़की उज्बेकिस्ताल की थी। तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाले दलाल धरम उर्फ राहुल ने बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का इंतजाम करवाया।

वहीं पुलिस का कहना है कि राहुल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल होटल के मैनेजर से इस संबंध में पूछताछ जारी है। यह भी पता चला है कि पूरा रैकेट व्हॉट्सएप के जरिए चल रहा था। दलाल राहुल व्हॉट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजता और ग्राहक तलाश करता था। यह भी सामने आया है कि रशियन लड़कियों के नाम पर ग्राहकों से 10 से 15 हजार रुपये और भारतीय लड़कियों के लिए पांच से 10 हजार रुपये वसूले जाते थे। दलाल ही इन लड़कियों के रुकने का इंतजाम करता।

बताया जा रहा है कि लड़कियां चंडीगढ़,अमृतसर,दिल्ली, कोलकाता,असम,मुंबई, बेंगलुरु से आती हैं। प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाइट से बुलाया जाता था। इससे पहले भी रायपुर के एक बड़े होटल में सात लड़कियां पकड़ी गईं थीं और दो दलाल गिरफ्तार हुए थे। तब इसका खुलासा हुआ था

दरअसल,शनिवार को रायपुर पुलिस को देह व्यापार की मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद रायपुर एसएसपी ने प्रशांत अग्रवाल ने एएसपी सिटी और क्राइम अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. ललिता मैहर और तेलीबांधा थाना प्रभारी को देह व्यापार की तस्दीक करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।रायपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर अग्रसेन धाम मोड़ पर स्थित होटल में तीनों लड़कियों को रुकाया गया था। इसकी पुष्ट जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने होटल में जाकर चेक किया, इस दौरान 3 अलग-अलग कमरों में 3 लड़कियां मिली थी। इसमें से एक लड़की उज्बेकिस्तान (रशियन) और 2 महिला पंजाब की है। महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक ब्रोकर द्वारा उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था

पुलिस ब्रोकर की तलाश में जुटी
तीनों लड़कियों को देह व्यापार के लिए बुलाने वाला ब्रोकर रायपुर का ही रहने वाला है।आरोपी धर्म के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी दलाल फरार है जिसकी तलाशी की जा रही है।इस मामले में पुलिस होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है।वहीं सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्देश के मुताबिक तीनों लड़कियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई है, लेकिन लड़कियों के साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया गया।