Ranchi:हरा राशन कार्ड के लिए,ग्रामीण क्षेत्रों और नगर निगम क्षेत्र में लगाया जाएगा स्पेशल कैंप।

राँची।सरकार की महत्वकांक्षी झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राँची जिला में हरा राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला के ग्रामीण क्षेत्र और नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर का आयोजन कर लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्रखंड मुख्यालय में दिनांक 08 जुलाई 2021 और राँची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी अंचल कार्यालयों में 09 जुलाई 2021 को स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

08 जुलाई को यहां लगेगा स्पेशल कैंप

  1. अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय
  2. बेड़ो प्रखंड मुख्यालय
  3. बुंडू प्रखंड मुख्यालय
  4. बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय
  5. चान्हो प्रखंड मुख्यालय
  6. इटकी प्रखंड मुख्यालय
  7. खलारी प्रखंड मुख्यालय
  8. लापुंग प्रखंड मुख्यालय
  9. मांडर प्रखंड मुख्यालय
  10. नगड़ी प्रखंड मुख्यालय
  11. नामकुम प्रखंड मुख्यालय
  12. ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय
  13. राहे प्रखंड मुख्यालय
  14. रातू प्रखंड मुख्यालय
  15. सिल्ली प्रखंड मुख्यालय
  16. सोनहातू प्रखंड मुख्यालय
  17. तमाड़ प्रखंड मुख्यालय

09 जुलाई 2021 को यहां लगेगा विशेष कैंप

  1. कांके प्रखंड मुख्यालय
  2. शहर अंचल कार्यालय
  3. अरगोड़ा अंचल कार्यालय
  4. हेहल अंचल कार्यालय
  5. बड़गांई अंचल कार्यालय
  6. नामकुम अंचल कार्यालय
  7. नगड़ी अंचल कार्यालय

स्पेशल कैंप में लाभुकों से ऑनलाइन आवेदन कराने के साथ-साथ जिन निर्गत राशन कार्ड में आधार कार्ड सीड नहीं है, वैसे लाभुकों का आधार भी जमा कराते हुए सीडिंग और सत्यापन का कार्य कराया जाएगा।