Breaking:चतरा के पथलगड़ा थाना क्षेत्र में घर से निकालकर महिला को नक्सलियों ने मारी तीन गोली,गम्भीर स्थिति में महिला को हजारीबाग रेफर किया गया है।

चतरा।जिले के पत्थलगढ़ा थाना क्षेत्र में देर शाम एक महिला को मुखबीरी के आरोप में गोली मार दी गई।माओवादियों ने घटना की जिम्मेवारी लेते हुए पर्चा छोड़ा है।बताया जा रहा कि सिंघानी गांव के ललकीमाटी में हुई है।मुखबीरी के आरोप में नागेश्वरी देवी पति दशरथ राणा को घर से निकालकर तीन गोली मारी गई है।

माओवादियों ने घटना स्थल पर दो हस्तलिखित पर्चा छोड़ा

स्थानीय लोगों ने अनुसार 8-10 की संख्या में हथियार लिए वर्दी धारी आये और महिला को घर से निकालकर गोली मारी और जंगल की ओर निकल गये।माओवादियों ने घटना स्थल पर दो हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है।घायल की बेटी ने बताया कि मां घर पर थी।एकाएक काले वर्दी में लोग उसके घर पहुंचे और मां को पकड़ कर घर से बाहर निकाला और गोली मार कर पूरब की ओर कोरांबे की ओर निकल गये।

महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया

महिला एक घंटे तक घर के बाहर तड़पती रही।एंबुलेंस नहीं आने के बाद लोग घायल को खाट में लादकर आधा किमी दूर आये तो एंबुलेंस पहुंची।महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है. लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।