बोकारो:नई चार पहिया गाड़ियों के चक्का गायब करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार…. चोरी का टायर और व्हील खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल…

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में टायर चोर गिरोह का खुलासा हुआ है।बोकारो शहर और अन्य जगहों पर टायर चोरों ने कुछेक माह से आतंक मचा रखा था। खासकर नई चार पहिया वाहन के मालिक कई माह से रात में चैन से सो भी नहीं पा रहे थे। डर यह था कि कही सुबह में गाड़ी के चारों टायरों के दर्शन पाना मुश्किल न हो जाए।चोरों ने शहर के सेक्टर -09,04,02आदि में आतंक मचा रखा था। चोर गाड़ी के चारो टायर खोल कर गायब हो जाते थे। इन चोरों को पकड़ने के लिए बोकारो एसपी ने बोकारो शहर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी।सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि इस मामले में 05 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लाखों के टायर और व्हील बरामद किया गया। बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि धनबाद के कार ब्यूटी नामक दुकान में ये चोरी का टायर और व्हील बेच दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में कुमार आयुष,आनंद कुमार,विवेक कुमार और तेज प्रताप सिंह बोकारो के है तो जसवीर सिंह धनबाद का रहने वाले है।गिरफ्तार लोगों में ब्यूटी कार का मालिक भी है।