Ranchi:लालपुर के करमटोली रोड स्थित घर में चल रहा था मटका अड्डा,सरगना सहित दो पर प्राथमिकी…

राँची।राजधानी राँची में मटका का धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।पुलिस की नजर से बचने के लिए अब घरों में भी मटका का धंधा चल रहा है। लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली रोड में अशोक टोप्पो के घर में मटका का धंधा चल रहा था। जिसे लालपुर थाना की पुलिस ने पकड़ा। मटका अड्डा से पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि वहां मटका खेल रहे अन्य चार पांच लोग फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति का नाम अशोक टोप्पो (50) है। उसने बताया कि उसी के घर में मटका अड्डा चल रहा था। वहां से पुलिस ने पांच डायरी जिसमें मटके का हिसाब लिखा हुआ था, कैलकुलेटर, 2280 रुपए नगद और मोबाइल जब्त किया गया। अशोक टोप्पो ने बताया कि मटका का संचालक पिंकू सिंह कराता है। वहीं मटका का मुख्य सरगना है। पुलिस ने रसीद भी बरामद किया जिससे मटका का टोकन काटा जाता था। लालपुर थाना की पुलिस ने अशोक टोप्पो और पिंकू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अवैध शराब सप्लाई करने वालों को किया गिरफ्तार –

बिहार पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब भेजने के आरोपी दिवाकर पासवान को गिरफ्तार किया है। बिहार की फतुहा थाना की पुलिस राँची आई हुई थी। शनिवार को अरगोड़ा थाना की पुलिस के सहयोग से दिवाकर पासवान को गिरफ्तार किया गया। फतुहा थाना की पुलिस ने 13 सितंबर 2022 को अवैध विदेशी शराब के साथ एक लॉरी को पकड़ा था। लॉरी के साथ दो व्यक्तियों को भी पकड़ा गया था। दोनों पकड़े गए व्यक्ति ने बताया था कि दिवाकर पासवान ने ही अवैध विदेशी शराब बिहार भेजने के लिए दिए थे।