ट्रक औऱ टेलर में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, मची अफरा-तफरी..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी मोड़ के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक ओवरलोड टेलर और ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।इस हादसे में टेलर का इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं, ट्रक का भी एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहनों पर लदा माल काफी हद तक नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी प्रभारी और इचाक थाना की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय रहते मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे ट्रक का आधा हिस्सा और उसमें लदी ‘माजा’ की कई पेटियां सुरक्षित बचा ली गईं।हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि माजा की सैकड़ों पेटियां जलकर राख हो गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक चालक की लापरवाही थी। इटखोरी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक फोरलेन सड़क को क्रॉस करने लगा।इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रही एक ओवरलोड टेलर के चालक ने सामने ट्रक को देख तेजी से इमरजेंसी ब्रेक लगाया।भारी लोड और घर्षण के कारण टेलर के टायरों में चिंगारी भड़की, जो बाद में भीषण आग में बदल गई। अनियंत्रित टेलर सीधे ट्रक से जा टकराई, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

जैसे ही वाहनों में आग भड़की, दोनों गाड़ियों के चालक और खलासी समय रहते केबिन से बाहर कूदने में सफल रहे।जान बचने के बाद वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने के लिए क्रेन की मदद ली।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालकों की तलाश कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मा ओपी प्रभारी और इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की तत्परता से फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। समय पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग पर काबू पाया गया, जिससे पूरे ट्रक और उसमें लदे सामान को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। इस घटना में स्प्राइट और माजा की कई पेटियां जलकर राख हो गईं।

हादसे के दौरान दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। हालांकि इस वजह से उनकी जान बच गई।पुलिस उनकी पहचान करने और घटना की जांच में जुट गई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इटखोरी की ओर से आ रहा ट्रक अचानक फोरलेन सड़क को क्रॉस करने लगा।उसी समय हजारीबाग की ओर से आ रहा ओवरलोड टेलर सामने ट्रक को देखकर तेजी से ब्रेक लगाने लगा।अचानक ब्रेक लगाने के कारण टेलर के टायर में आग लग गई और नियंत्रण खोने के बाद वह ट्रक से जा टकराया। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई।

error: Content is protected !!