राँची एसएसपी को मिली सूचना पर चुटिया पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दिल्ली से लापता दो नाबालिग लड़की को सकुशल किया बरामद

 

राँची।राजधानी राँची में दिल्ली से भाग कर आई दो नाबालिग बहनों को दिल्ली पुलिस की सूचना पर राँची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के बहु बाजार जाने वाले रास्ते से बरामद किया।दोनों नाबालिग लड़की के दिल्ली के बसंत बिहार थाना में पिता ने अपहरण का केस कराया है।बरामद दोनों बहनों ने बताया कि पिता बिष्णु बहादुर के प्रताड़ना से तंग होकर अपनी मां के पास पाकुड़ जाने के दिल्ली से भाग गई।दोनों बहनें डरी सहमी हैं।

दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज होते ही दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई। नाबालिग बहनों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर राँची एसएसपी राकेश रंजन को सूचित किया।क्योंकि दोनों बहनों का मोबाईल लोकेशन राँची में पाया गया।एसएसपी के निर्देश पर चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को बरामद कर लिया है।फिलहाल बरामद दोनों बच्चियों को चुटिया के प्रेम आश्रय में रखा गया है।बच्चियों को पाकुड़ में अपनी मां का पता भी ठीक से मालूम नहीं है।चुटिया पुलिस माँ के संबंध में जानकारी जुटा रही है।वहीं दिल्ली पुलिस को लड़की बरामदगी की सूचना दी गई है।दिल्ली पुलिस की एक टीम राँची आ रही है।

थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया की दोनों नाबालिग डरी सहमी हैं।ज्यादा पूछताछ नहीं कि गई है।वहीं नाबालिग ने बताया कि दोनों बहनों को उसके पिता ने दिल्ली में किसी के घर काम पर लगाया था।दोनों की उम्र 11 और 13 साल है।दिल्ली पुलिस के राँची आने के बाद इस मामले की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

error: Content is protected !!