Big Breaking:राँची के रातू थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या,दुष्कर्म की आशंका,आरोपी फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

राँची।देश भर में अभी हाथरस की घटना का दर्द कम नहीं हुआ था कि राँची में गुरुवार को दिल दहला देने वाली एक और घटना घट गई।राँची के रातू थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर देने की खबर आई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चौकाने वाली बात यह है कि आरोपी बच्ची का फूफा है। घटना की सूचना मिलने के बाद घर वालो ने ही पहले पुलिस को जानकारी दी।रातू परहेपाठ में 7 साल की बच्ची की हुई हत्या, हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।इधर पुलिस को सूचना मिलते ही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। पुलिस ने शव को रिम्स के शीत गृह में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का कोविड जांच के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।वही इस सम्बंध में ग्रामीण एसपी ने बताया कि दुष्कर्म हुई है या नहीं पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।वहीं आरोपी से पुछताछ जारी है।