कर्नाटक से राँची पहुंचे परिवार के लोग,चंद्रकांत का शव लेकर हुए रवाना….भाई ने कहा-6 महीने से घर नहीं आया था….

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में तीन दिन पहले सड़क किनारे मिले कर्नाटक के युवक चंद्रकांत बी तलवार के शव को गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन युवक के शव को लेकर कर्नाटक के लिए रवाना हो गए।

कर्नाटक से राँची पहुँचे मृतक के भाई प्रशांत बी तलवार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई छह महीने से घर नहीं लौटा था। वह किसी भी स्थान पर नहीं रहता था। हमेशा इधर-उधर घूमा करता था। छह माह के भीतर उसने परिवार वालों को एक रुपए भी नहीं दिया। वह क्या काम करता था, इसकी जानकारी उसने परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं दी थी। उसे नशे बुरी लत थी। नशे के लिए उसने घर का सामान की भी बिक्री कर चुका है। कई रोग से भी वह ग्रसित था। बताया कि बीते रविवार को चंद्रकांत ने अपनी मां से सम्पर्क किया था।उसने बताया था कि वो कोलकाता में है।उसके बाद उसने माँ से 10 हजार अपने खाते में मंगाया था।मंगलवार को राँची पुलिस से पता चला कि राँची में चंद्रकांत का शव मिला है।भाई के बयान पर पुलिस ने चुटिया थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।

 

बता दें मंगलवार की सुबह चुटिया पुलिस ने स्टेशन रोड के सड़क किनारे युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान चंद्रकांत बी तलवार के रूप में की गई थी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद गुरुवार को परिवार वाले राँची पहुंचे।शव को एम्बुलेंस से लेकर कर्नाटक के लिए रवाना हुए।