Ranchi:विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी… पुलिस जांच में जुटी है….

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता ने तेली टोला निवासी सूरज कुमार साहु के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी का दबाव बनाने के बाद आरोपी युवक ने छह मई को उसके घर पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह एक संस्था में काम करती है। इसी दौरान सूरज के साथ उसकी जान पहचान हुई। सूरज उसके घर आने जाने लगा। इसी बीच एक रात वह उसके घर में रूक गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ तीन साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस सम्बंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।वहीं महिला का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया गया है।