खूँटी:सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, मारा गया एरिया कमांडर नक्सली बुधराम मुंडा….

राँची।झारखण्ड के खूंटी जिला के खूंटी-चाईबासा सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।इस मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर बुधराम मुंडा मारा गया है।जिले के अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग स्थित साके के सर्वदा जंगल में गुरुवार की दोपहर हुई है। जानकारी के अनुसार, राँची रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर जिला पुलिस और कोबरा बटालियन नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

माओवादियों के जुटने की गुप्त सूचना पर जिला पुलिस, कोबरा और अड़की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया था।इसी दौरान सर्वदा जंगल में पुलिस का माओवादियों से सामना हो गया। इसके बाद माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। पुलिस की गोली से एक माओवादी मारा गया। जबकि बाकी माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।