फेसबुक वाला प्यार:शादी का झांसा दे किया यौन शोषण,अब अश्लील वीडियो वायरल करने की दे रहा है धमकी,मामला दर्ज

राँची।फेसबुक से दोस्ती हुई। फिर आरोपी ने पीडि़ता को अपने किराए के मकान में बुला पहली बार जबरदस्ती की। उसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा।अब पीडि़ता को वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। हिम्मत जुटा पीडि़ता ने आरोपी अपर प्रेम नगर कांके रोड निवासी पवन सिंह के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि फेसबुक पर उसकी पहचान पवन सिंह के साथ कोरोना संक्रमण के दौरान अगस्त 2020 में हुई थी। इसके बाद फोन पर दोनों की बात चीत शुरू हुई। बाद में पवन पीडि़ता को मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। अगस्त 2020 के अंतिम सप्ताह में वह अपने किराए के मकान में पीडि़ता को ले गया। वह पहली बार उसने जबरन उसके साथ संबंध बनाया। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो उसने बहलाने के लिए उसके सिर में सिंदूर डाल दिया। फिर शादी का झांसा देकर अक्सर उसके साथ यौन शोषण करने लगा। 2021 में जब पीडि़ता गर्भवती हो गई तो उसने जबरन उसका गर्भपात भी करवाया।

दूसरी लड़की के साथ मंगनी करने पर विरोध किया तो मारपीट कर दी धमकी

पीड़िता को पता चला कि मार्च 2022 में उसने किसी और लड़की के साथ मंगनी कर ली और शादी करने वाला है। इसके बाद जब पीडि़ता उससे मिली तो पहन सिंह उसे धमकी देने लगा। उसने कहा कि उसका अश्लील फोटो व वीडियो उसने दो बना रखा है उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोप है कि पवन सिंह ने उसके साथ मारपीट भी की। उसे अपने घर बुला कर बंधक बना रखा और धमकी दिया कि किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार देगा। इसकी वजह से वह काफी डर गई। डर से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर पा रही थी। किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।