Ranchi:अवैध संबंध की वजह से सास ने की थी खुदकुशी,बहु और उसका प्रेमी चालक सिपाही भेजा गया जेल….

राँची।राजधानी राँची में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी चालक आरक्षी रजनीकांत मिश्रा और छमिया देवी नामक महिला को लोअर बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार रजनीकांत और छमिया के विरुद्ध 20 फरवरी 2023 को सुरेंद्र महतो ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में आरोप था कि 20 फरवरी 2023 की सुबह उनके बेटे विनोद कुमार ने फोन कर सूचना दी कि माँ फंदे से लटकी हुई है। इस सूचना पर सुरेंद्र महतो अपनी ड्यूटी छोड़ घर पहुंचे। घर पहुंचे तो देखा तो उनकी पत्नी पारो देवी साड़ी के सहारे फंदे से लटकी हुई है। घटना की जानकारी पाकर जब पुलिस पहुंची तो सुरेंद्र महतो ने बताया कि उनकी बहू छमिया देवी और पीसीआर के ड्राइवर रजनीकांत मिश्रा के बीच कई महीनों से नाजायज संबंध था। इसका विरोध पारो देवी सहित पूरा परिवार करता था। छमिया देवी अपनी सास पारो देवी से इस बात पर अक्सर मारपीट किया करती थी। वह धमकी देती थी कि परिवार के सभी सदस्यों को जेल भिजवा देगी। पारो देवी के फंदे पर लटकने के से दो दिन पहले छमिया देवी और चालक रजनीकांत ने मारपीट किया था। इस वजह से वह काफी परेशान थी। इसी वजह से पारो देवी ने खुदकुशी कर ली।इधर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला सच पाया गया। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और जेल भेजा।

इधर मामला सत्य पाए जाने के बाद एसएसपी ने बीते 9 जून 2023 को सिपाही रजनीकांत को निलंबित कर दिया था।उसके बाद लोअर बाजार पुलिस ने खेलगांव थाना क्षेत्र से आरोपी सिपाही और महिला को एक घर से गिरफ्तार किया था।उसके बाद जेल भेज दिया।