राजधानी राँची में जिस्मफरोशी के गंदे खेल का पर्दाफाश,10 युवती और 5 युवक को पुलिस ने भेजा जेल,होटल में आपत्तिजनक स्थिति पकड़ाया था…

राँची।राजधानी राँची की पुलिस ने मंगलवार को जिस्मफरोशी का गंदा खेल में शामिल दस युवतियां और पांच युवकों को जेल भेज दिया। इस सम्बंध में मंगलवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सदर और डेली मार्केट स्थित होटलों से गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने ने बताया कि राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक और उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सदर थाना क्षेत्र में स्थित होटल माँ रेसिडेंसी,रायल इन होटल और डेली मार्किट थाना क्षेत्र स्थित लेक व्यू होटल सेक्स रैकेट चल रहा है।उसके बाद उन्होंने एएसपी सीसीआर और कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में दो टीम गठित किया।टीम में क्यूआरटी टीम को शामिल किया गया।उसके बाद एक साथ सभी जगहों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम सदर थाना क्षेत्र में स्थित होटल पहुंची तो सात लड़की और तीन युवक शंकर घोष, आकाश कुमार और अनिल कुमार को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाना ले आई।वहीं,डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित लेक व्यू होटल में छापेमारी की गई तो तीन लड़की और मानसुन पाल और अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया।

सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि जितने भी आरोपी युवक को पकड़ा गया है, वह वॉट्सएप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उनके पास लड़कियों को भेजते थे। बंगाल और बांग्लादेश से लड़कियों को बुलाया जाता था।वहीं मुख्य सरगना फरार है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।बताया कि कुछ दिनों तक लड़कियों को राँची में रखा जाता था फिर उन्हें भेजकर दूसरी लड़कियों को ले आते थे।आरोपी युवक एक लड़की भेजने के लिए पांच से सात हजार रुपये लेते थे। आरोपी पहले पैसा ले लेते थे इसके बाद लड़कियों को भेजा था। इसके अलावा लोगों को होटल में भी बुलाया जाता था और होटल के कमरों में लड़कियों को भेजा जाता था। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और भी सदस्य हैं।पुलिस सभी का सत्यापन कर रही है। सत्यापन करने के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारी होगी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि देह व्यपार का खेल पिछले छह माह से अधिक से चल रहा था।

सूत्रों के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार लड़कियों में एक मुख्य सरगना है।जो लड़कियों को पैसे का प्रलोभन देकर इस धंधे में लाती थी।ग्राहकों को भी सेट करती थी।सूत्रों की माने तो कुछ लड़कियां राँची और खूँटी इलाके की है।वहीं कई बंगाल की है।

प्रेसवार्ता में सिटी एसपी जानकारी देते हुए

होटल संचालक की मिलीभगत से से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।बताया जाता है कि कस्टमर को लड़कियां उपलब्ध कराने के लिए होटल संचालक मुख्य दलाल से सम्पर्क कर ग्राहक के बारे में बताता था।किस रेट की लड़कियां चाहिए।उसी हिसाब से सौदा होता था।

राजधानी राँची में सेक्स रैकेट का खुलासा,एक दर्जन लड़कियां सहित कई लड़के पकड़े गए है,आगे की कार्रवाई जारी है…