अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए रांची में एक महीने के लिए दो डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति

राँची:वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा किए अनुरोध के बाद अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए रांची में एक महीने के लिए दो डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान 10 जनवरी से लेकर 8 फरवरी तक राँची डीआईजी कोषांग में प्रतिनियुक्ति रहेंगे।

जानिए किन पदाधिकारी की गई है एक महीने के लिए रांची में प्रतिनियुक्ति:-

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के अनुरोध के बाद पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित डीएसपी रैंक के अधिकारी मोहम्मद ने नेहालुद्दीन और अनिमेष कुमार गुप्ता को एक महीने के लिए रांची जिला में डीआईजी कोषांग में प्रतिनियुक्ति की गई है।

इंस्पेक्टर और जवानों की गई है प्रतिनियुक्ति:-

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के अनुरोध के बाद पुलिस महानिरीक्षक अभियान के आदेशानुसार अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात इंस्पेक्टर रविकांत, साइबर थाना रांची में पदस्थापित इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, विशेष शाखा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर तंजील खान, जमशेदपुर जिला बल में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सतन कुमार तिवारी,दिलीप बिलुंग और एसीबी में पदस्थापित एएसआई संजय तिवारी. इसके अलावा अपराध अनुसंधान विभाग में तैनात आरक्षी गंगा राम पूर्ति और जमशेदपुर जिला बल में पदस्थापित आरक्षी औरंगजेब और सलमान अगले 1 महीने तक रांची जिला में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्ति की गई है।

error: Content is protected !!