जमशेदपुर:नदी में डूबने से 15 साल के लड़के की मौत,छठ के दौरान हादसा हुआ

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर के नरवा राजदोहा नदी में चैती छठमहापर्व के सुबह के अर्ध्य के समय एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।बताया गया कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित नरवा राजदोहा नदी में 15 साल के एक लड़के की डूबने से मौत हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं नदी में स्नान के लिए उतरी थी, उसी दौरान यह घटना हुई।घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नीरज अपने दोस्तों के साथ चैती छठ के दूसरे अर्घ्य के मौके पर नरवा गया था।नरवा छठ घाट में नहाने के दौरान में उसका पैर फिसल गया और वो नदी के गहरे पानी की तरफ बहने लगा। मौजूद लोगों और दोस्तों ने बचाने की काफी कोशिश की मगर नीरज को बहाव में जाने से नहीं रोक पाए और वह डूब गया। मामले में जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज के रुप में हई है। वह शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी गायत्री बस्ती का रहने वाला था।