राँची के रातू में लॉकडाउन का उल्लंघन कर इफ्तार पार्टी आयोजित, डीसी ने बीडीओ और सीओ से मांगी रिपोर्ट

राँची। एक ओर पुरा देश कोरोना संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करते हुए घर मे बन्द हैं तो वहीं राजधानी राँची के रातू में चंद लोगों के गलत नीति के कारण कई लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को रातू प्रखंड परिसर में देखने को मिला। यंहा पर लॉकडाउन के सारे नियम-कानून को तार-तार करते हुए न केवल इफ्तार पार्टी जा आयोजन किया गया बल्कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई गई।

सद्भावना कमिटी से जुड़े लोगों के द्वारा किया गया था आयोजन:-

मिली जानकारी के अनुसार रातू के स्थानीय प्रशासन के नाक तले सद्भावना कमिटी से जुड़े लोगों ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस पैसे से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया वह रातू प्रखंड में संचालित सद्भावना कमिटी के पैसे हैं, जिससे गरीबों का पेट भरना है। हालांकि इस पुरे इफ्तार पार्टी में स्थानीय प्रशासन के एक भी अधिकारी या कर्मचारी शामिल नही थे। लेकिन प्रशासन के नाक के नीचे थाना के बिल्कुल बगल में ईफ्तार पार्टी का आयोजन कर लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन किया गया।

बीडीओ और सीओ से डीसी ने मांगी रिपोर्ट:-

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की जानकारी राँची के उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के संज्ञान आते ही उपायुक्त ने रातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले को लेकर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी.