BIG BREAKING: हजारीबाग से 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, झारखण्ड में कोरोना का दोहरा शतक

हजारीबाग। झारखण्ड राज्य में कोरोना का प्रकोप धीरे धीरे प्रचण्ड रूप लेता जा रहा है। अभी अभी हजारीबाग से फिर 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। ये 6 लोग बरही और बरकट्ठा के अलग अलग इलाके के बताए जा रहे हैं। इससे पहले आज हजारीबाग में 2 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी, यानी कि हजारीबाग में आज 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हजारीबाग में महाराष्ट्र से लौटे दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हजारीबाग में जिन दो प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से एक 30 वर्षीय युवक और एक 36 वर्षीय युवक है। गुरुवार को झारखण्ड में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें राँची से 5 हज़ारीबाग में 8, पलामू में 7 और जमशेदपुर व कोडरमा में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 203 हो गया है।

झारखण्ड में अबतक

राँची-102, बोकारो-10, हजारीबाग-18, सिमडेगा-2, धनबाद-4, कोडरमा-6, गिरिडीह-10, देवघर-4, गढ़वा-23, पलामू-15, जामताड़ा-2, गोड्डा-1, दुमका-2, जमशेदपुर-3 और लातेहार-1 हैं।