CORONA BREAKING UPDATE:भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या-81979 और झारखण्ड में कोरोना जा पहुंचा है कोना कोना,देखें कोरोना अपडेट:

15 मई 2020 दिन शुक्रवार
कोरोना वायरस को रोकने के लिए-
लॉकडाउन भारत 1-0:21 दिन
लॉकडाउन भारत 2-0:19 दिन
लॉकडाउन भारत 3-0: 12वाँ दिन

पिछले 24घंटों में भारत में #COVID19 के मामलों में 3,967 की बढ़त हुई है और 100 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 81,970 है(इसमें 51,401 सक्रिय मामले, 27,920ठीक हो चुके/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 2,649मौतें शामिल हैं:स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

JHARKHAND
◆झारखण्ड में कोरोना की रफ्तार तेज होती दिख रही है।बृहस्पतिवार को दूसरी बार एक ही दिन में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में बढ़कर 203 हुई।

राँची।झारखण्ड में बृहस्पतिवार को 22 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमे 5 राँची(रिम्स 1,अनगड़ा 4) महिला है,8 हजारीबाग(बरकट्ठा,बरही,चतरा),7 पलामू ,1 कोडरमा,1 जमशेदपुर है।22 पॉजिटीव मिलने से राज्य में 203 हो गई है।पिछले कुछ दिनों से रोज झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले मंगलवार को झारखण्ड में 10,बुधवार को 2 और बृहस्पतिवार को 5 कोरोना ,शुक्रवार को 22 और शनिवार को 2 रविवार को 4,सोमवार को 2 पॉजिटिव और बीते मंगलवार को 11,बुधवार 8,बृहस्पतिवार 14मई को 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।टोटल 88 मिले है।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।लॉक डाउन पालन कराने के लिए प्रशासन अब और ज्यादा शख्ती बरत रहें तो लोग भी अब लापरवाह हो रहे हैं।कुछ दिनों से कहीं कहीं तो लॉक डाउन जैसा कुछ नहीं लग रहा है।इसमे किसका फायदा है कोरोना का या लोगों का ये तो आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा।लेकिन जिसतरह अब लोग लापरवाही बरत रहे हैं।लॉकडाउन के तीसरे चरण के आज 12वां दिन है।चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।

अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।राँची-102,बोकारो,10,हजारीबाग-18,सिमडेगा-2,धनबाद-4,

कोडरमा-6,गिरिडीह-10,देवघर-4,गढ़वा-23,पलामू/लेस्लीगंज-15,जामताड़ा-2,गोड्डा-1 और दुमका-2,जमशेदपुर-3 और लातेहार-1 हैं।

झारखण्ड में तीन मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 203 हो गई है।
www.jharkhand-news.com

@jhnewsrnc/facebook
◆वहीं एक मामला बरियातू का है लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 204 हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 205 हो जाता है।
@jhnewsrnc/twitter

राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 68 है अन्य जगहों पर मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 3,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1 और कांके के अरसन्डे 1 बरियातू/रिम्स 3,पुंदाग 1,औऱ अरगोड़ा 1 और मांडर 1और अनगड़ा 4 है।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं। 87 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 61,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 2 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 3,गढ़वा से 3 ठीक हुए हैं

झारखण्ड में 203 मामले में अकेले राँची से 102 मामले हैं।दूसरा गढ़वा है जहां 23 मामले हैं।वहीं हजारीबाग 18 हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो लॉकडाउन का पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।

अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 203 केस में लगभग 78 केस प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।