पाकुड़:मालवाहक ऑटो के इंजन में घुस गया था डेंजर कोबरा, पेट्रोल पंप में मचा हड़कंप,वनकर्मी ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा..

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ में डीजल लेने पहुंचे एक मालवाहक ऑटो रिक्शा में कोबरा पाए जाने से पेट्रोल पंप पर बुधवार की सुबह हड़कंप मच गया।पेट्रोल पंप के कर्मचारी एवं पेट्रोल डीजल लेने पहुंचे लोग इधर उधर भागने लगे।हो हल्ला सुनकर पेट्रोल पंप संचालक दीपक कुमार पहुंचे और लोगों को शांत कराया और इसकी सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वनकर्मी वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया।

वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि गड़बाड़ी गांव के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक द्वारा यह सूचना दी गयी कि डीजल लेने आये एक मालवाहक ऑटो रिक्शा में विशालकाय सांप देखा गया है और लोग भयभीत हैं। सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप पहुंचे तो देखा कि ऑटो के इंजन के निकट एक विशालकाय स्पेक्ट्रेल कोबरा छुपा हुआ था।सांप को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और उसे सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया गया। वनकर्मी असराफुल ने बताया कि कोबरा करीब साढ़े चार फीट लंबा है और उसकी आयू लगभग 12 साल है।

उन्होंने बताया कि कागजपुर गांव में एक जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी की खुदाई का काम किया जा रहा था।इसी क्रम में जेसीबी चालक मशीन में डीजल भरवाने के लिए ऑटो से डीजल लेने पंप पहुंचा। पंप के कर्मचारी ने डीजल डालने के लिए जैसे ही डीजल की नोजल टंकी में डाली तो तुरंत कोबरा ने काटने का प्रयास किया, मगर कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गया।इसे देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मियों एवं अन्य लोगो में हड़कंप मच गया।

error: Content is protected !!