गुमला:बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव, जहर खाने मौत की आशंका,इलाक़े में सनसनी…जांच में जुटी है पुलिस…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले में गुमला शहर से सटे दुंदरिया गांव में एक दंपति के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बीती देर रात पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मौके पर भेजी।एंबुलेंस की मदद से सांस चल रहे पुरुष को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत दंपति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मेहनत-मजदूरी और मांगकर अपना जीवनयापन करते थे।घटना वाले दिन दोनों ने मछली और भात खाया था।देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों अंदर अचेत अवस्था में मिले।
बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

