राँची में सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी,राज्यपाल का फोटो और नाम लिखा फोन नम्बर पर कॉल कर धौंस दिखाने का प्रयास..फर्जी पकड़ाते ही गिड़गिड़ाने लगा…जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राजधानी राँची में पहले ट्रैफिक नियम तोड़ा फिर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी से उलझ पड़ा।वहीं यातायात पुलिस को धौंस दिखाने के लिए राज्यपाल का फोटो लगा फर्जी आईडी लगा नम्बर पर कॉल कर पुलिस पदाधिकारी को बात करने बोला ।जानकारी के अनुसार,चुटिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैफिक पोस्ट पर यातायात पुलिस ने सीट बेल्ट चेकिंग के दौरान एक कार चालक को बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार को रोककर जांच शुरू की तो चालक और उसके साथ मौजूद युवक का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए ट्रैफिक पुलिस को धमकी देनी शुरू कर दी। युवक ने मौके पर ही किसी व्यक्ति को फोन किया और पुलिसकर्मियों से कहा कि “राज्यपाल साहेब हैं”, यानी वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा बताकर पुलिस पर दबाव बनाने लगा।जब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि जिस व्यक्ति को कॉल किया गया था, उसके व्हाट्सएप प्रोफाइल (डीपी) में झारखण्ड के वर्तमान राज्यपाल की फोटो लगी हुई थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि युवक फर्जी पहचान या गलत प्रभाव दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने मौके पर ही कार में बैठे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है और फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यदि जांच में यह साबित होता है कि आरोपियों ने जानबूझकर फर्जी तरीके से राज्यपाल का नाम लेकर पुलिस को धमकाया और सरकारी काम में बाधा डाली, तो उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।इधर सूचना है पकड़ा गया दोनों युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है।हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

error: Content is protected !!