अपराधियों ने घर से बुलाकर बाहर ले गया और फिर सिर में गोली मारकर कर दी हत्या,जांच में जुटी है पुलिस…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के पिपराटांड़ में घर के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.ल। यह घटना मंगलवार की देर रात हुई है।यह घटना पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में हुई है।जहां राजमुनी पाठक नाम के व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है,कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब राजमुनी पाठक अपने घर के पास ही मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल ही पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात राजमुनि पाठक अपने घर में सोए हुए थे।इसी दौरान कुछ लोग घर में पहुंचे और किसी बहाने से उन्हें बाहर बुलाया।इसके बाद घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाया गया।जहां आरोपियों ने राजमुनि पाठक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के वक्त घर में उनकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे।

पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू किया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे हैं।परिजनों ने पुलिस को बताया कि कर्मा इलाके में किसी के साथ राजमुनि पाठक का जमीन विवाद चल रहा था।इलाके में कई शादी समारोह चल रहे थे, जिस कारण परिजन राजमुनि पाठक को घर से बाहर बुलाने वाले लोगों को पहचान नहीं कर पाए हैं।

 

error: Content is protected !!