अपराधियों ने कोल कर्मी को घर में घुसकर मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

धनबाद: बीसीसीएल के कुजामा कोलियरी में काम करने वाले कर्मी मंसूर आलम पर जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर हाल में इलाज के लिए मंसूर को बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घर में घुसकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने मंसूर के घर में घुसकर उसे गोली मारी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। इसके बाद इलाज के लिए मंसूर को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जोरापोखर पुलिस मामले की जांच कर रही है।