JHARKHAND:खूँटी के कर्रा थाना क्षेत्र के लारता डहुटोली निवासी एक युवक महेश महली की गुुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई,पुलिस ने आज मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने में जुटी है।

खूँटी कर्रा थाना क्षेत्र के लारता डहुटोली निवासी पिता पोटय महली के 25 वर्षीय पुत्र महेश महली की गुुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

खूंटी।कर्रा थाना क्षेत्र के लारता डहुतोली निवासी पिता पोटय महली के 25 वर्षीय पुत्र महेश महली की गुुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने कर्रा थाना में दो नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में छापामारी कर रही है। घटना के संबंध में मृतक महेश महली की पत्नी रेशमी ने बताया कि गत गुरुवार की रात 8.30 बजे वह अपने पति और बच्चे के साथ कमरे में थी। अचानक बाहर से पति का नाम लेकर आवाज आई तो मैंने दरवाजा खोला दिया। दरवाजा खुलते ही दो युवक तिरला ग्राम निवासी रूपेश कुमार सिंह व ग्राम सुमेंद्र निवासी नंदकिशोर गोपाल घर मे प्रवेश करते थे।

दोनों उसके पति को जबरदस्ती घर से बाहर ले जाने लगे। वह गिड़गिड़ाती रही मगर उन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ और वे महेश को लेकर घर से बाहर निकल गए। इसके बाद वह भी उन लोगों के पीछे-पीछे गई। करीब 75 मीटर की दूरी पर एक मोटरसाइकिल खड़ी थी और वहां एक अज्ञात युवक भी खड़ा था। वहां पहुंचकर रूपेश ने मुझसे वापस लौट जाने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच रूपेश ने उसके पति के सीने पर गोली दाग दी। इससे डरकर वह भागकर अपने घर चली आई और घर वालों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद एक और गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब माहौल शांत हो गया तो घर के सभी लोग मौके पर पहुंचे।