देश के सुपरस्टार झारखण्डी लाल धोनी ने अपनाया नया लुक, प्रशंसकों ने जमकर की तारीफ

राँची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अपने नए-नए स्टाइल के लिए हमेशा ही जाने जाते हैं। धाकड़ धोनी अपने लुक्स के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। नए लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले देश की शान सुपरस्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपना लुक बदला है। इस बार महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं खूब होती हैं, उनको लेकर बातें खूब होती हैं, उनके लुक को लेकर, उनके क्रिकेट खेलने के तरीकों को लेकर बातचीत हमेशा होती रहती है। एक बार फिर अपना माही नए लुक्स के साथ नए अंदाज में राँची पहुँचे हैं। माही के झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

इस बार उनके लुक को लेकर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस दौरान सिंह धोनी का एक नया लुक देखने को मिला है। रांची के एयरपोर्ट पर उनका नया लुक देखने को मिला है। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। एक बार फिर माही बिल्कुल अलग अंदाज में रांची पहुंचे और उनके प्रशंसकों ने धोनी का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया है। धोनी ने इस बार सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया है। फ्रेंच दाढ़ी में माही ने एयरपोर्ट पर फैन्स के साथ फोटो भी खिंचवाई। आपको बता दें आईपीएल की वजह से महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से चेन्नई में मौजूद थे लेकिन आईपीएल टल जाने के बाद वो वापस रांची आ गए हैं। आईपीएल के टलने के बाद धोनी ने भी फिलहाल ब्रेक लिया है।

चेन्नई रवाना होने से पहले भी धोनी लंबे समय तक रांची में ही थे और वो हर दिन रांची के स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करने भी जाते थे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए फिलहाल आईपीएल पर 15 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी गई है और भारत-दक्षिण अफ्रीका की पूरी सीरिज को रद्द कर दिया गया है। फिलहाल प्रशंसकों को भी आईपीएल की नई तारीख का इंतजार है। बता दें कि इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के अपनाया गए नए लुक की उनके प्रशंसकों ने की जमकर तारीफ की है।
