कोरोना@झारखण्ड: 10 सितम्बर को झारखण्ड में 1152 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ ही आंकड़ा 58 हजार के पार

राँची। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 58 हजार के पार हो गया है। गुरुवार 10 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1152 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1244 की रिकवरी हुई है। और 02 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 71 चतरा से 07 देवघर से 33 धनबाद से 43 दुमका से 05 पूर्वी सिंहभूम से 240 गढ़वा से 20 गिरिडीह 20 गोड्डा से 13 गुमला से 53 हजारीबाग से 15 जामताड़ा से 05 खूँटी से 27 कोडरमा से 33 लातेहार से 18 लोहरदगा से 05 पाकुड़ से 03 पलामू से 11 रामगढ़ से 37 राँची से 382 साहेबगंज से 11 सरायकेला से 57 सिमडेगा से 05 पश्चिम सिंहभूम से 38 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 58,079 है, सक्रिय केस 15447 है, ठीक 42115 हुए हैं और मौत 517 हुई है।

राँची से आज 382 पॉजिटिव मिला है वहीं 115 रिकवरी हुई है।

आज झारखण्ड में कोरोना से केवल दो मौतें दर्ज की गई है। दोनों मौतें जमशेदपुर में दर्ज की गई।