राँची से मुम्बई जा रहे इंडिगो फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टला, 134 यात्री थे सवार

राँची। मंगलवार की दोपहर राँची से मुंबई के लिए उड़ान भर इंडिगो विमान के साथ बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल इंडिगो कम्पनी का विमान मंगलवार की दोपहर को रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरा था, इस विमान में 134 यात्री सवार थे। रांची से उड़ान भरने के बाद ही विमान के साथ बर्ड हिट की घटना हो गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को रनवे पर वापस लैंड करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार विमान से कुछ टकराने के बाद पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी। जिसके बाद विमान से कुछ टकराने की सूचना आनन फानन में अग्निशमन विभाग, क्यूआरटी और मेडिकल विभाग को दी गयी। इसके बाद राँची से मुंबई जा रहे इंडिगो विमान को वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

दूसरे विमान से यात्रियों को भेजा गया

घटना के बाद गहन विमान की गहन जांच पड़ताल की गई जिसके बाद अधिकारियों द्वारा विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोलकाता से दूसरा विमान शाम 5.00 बजे मंगाया गया और 5.30 बजे सभी यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना किया गया। जांच में पाया गया कि विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद जांचोपरांत इंजीनियरों ने विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया।