CORONA UPDATE@354:जमशेदपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है,आज अभीतक@4

जमशेदपुर।जमशेदपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।शाम को एक बार फिर से पॉजिटिव मरीज सामने आया है जो बारीडीह का ही है।वह भी होम क्वारंटाइन था जो राँची से आया था।राँची से आने के बाद उसका सैंपल का टेस्ट कराया गया था।12 मई को वह जमशेदपुर राँची आया था और जब लोगो ने विरोध किया था तब उसका टेस्ट 17 मई को कराया गया था। टेस्ट की रिपोर्ट रविवार को आया जिसके बाद वह पॉजिटिव पाया गया। इस तरह जमशेदपुर में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 24 हो गई है। जमशेदपुर के बारीडीह में ही दो केस रविवार को ही आई थी जबकि एक पॉजिटिव केस सिदगोड़ा इलाके में पॉजिटिव आये है।इस तरह जमशेदपुर में रविवार को एक साथ 4 पॉजिटिव केस सामने आ गए और पूरे जमशेदपुर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 24 हो चुका है।राज्य में कुल कोरोना पॉजिटीव 354 हो गई है।

कल शनिवार को 20 कोरोना पॉजिटीव राज्य में मिला था।