कोरोना अपडेट: झारखण्ड में 1537 नए संक्रमितों की पुष्टि, कोरोना से 3 और की गई जान

राँची। झारखण्ड में कोरोना का बढ़त जारी है। पिछले पाँच दिनों में 8000 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें आज 04 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1537 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1157 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। 4 सितम्बर को कोरोना वायरस से 03 और लोगों की मौत हुई है। राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है। सदर अंतर्गत आठ स्थानों पर शुरू किये गए स्टेटिक जांच केंद्रों में आज कुल 780 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें से 60 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। राँची में जिला स्कूल, क्राउन पब्लिक स्कूल रातू, डोरंडा कॉलेज, जगन्नाथ क्लब धुर्वा, आरएलएसवाय कॉलेज कोकर, स्वागत बैंक्वेट हॉल हरमू, तरुण विकास मिडल स्कूल चुटिया और सरकारी मिडल स्कुल बरियातू में स्टेटिक जांच केंद्र का गठन किया गया था।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 126 चतरा से 01 देवघर से 30 धनबाद से 27 दुमका से 25 पूर्वी सिंहभूम से 354 गढ़वा से 28 गिरिडीह 22 गोड्डा से 22 गुमला से 12 हजारीबाग से 22 जामताड़ा से 17 खूँटी से 48 कोडरमा से 38 लातेहार से 16 लोहरदगा से 20 पाकुड़ से 01 पलामू से 67 रामगढ़ से 163 राँची से 354 साहेबगंज से 10 सरायकेला से 32 सिमडेगा से 15 पश्चिम सिंहभूम से 87 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 48039 है, सक्रिय केस 15549 है, ठीक 32043 हुए हैं और मौत 447 हुई है

राँची से आज 354 पॉजिटिव मिला है वहीं 83 रिकवरी हुई है।वहीं एक कि मौत हुई है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि डोरंडा, धुर्वा, रातू रोड, मोरहाबादी और बरियातू से हुई है।

आज को मौत हुई है 03 हुई जिसमें जमशेदपुर 2 धनबाद 1 है।