#BigBreaking: राँची के हिंदपीढ़ी से फिर मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का चौथा कोरोना पॉजिटिव केस

रांची : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में फिर से कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र की रहने वाली महिला का कोरोना का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। ज्ञात हो कि झारखण्ड का पहला कोरोना पॉजिटिव केस भी रांची के हिंदपीढ़ी से ही मिला था। जहां एक मलेशियाई महिला में कोरोना पॉजिटिव मिला था।

अबतक झारखण्ड में कोरोना के चार केस हो गये हैं। पहला मामला हिंदपीढ़ी से ही मलेशिया से तबलीगी जमात में आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी. इसके बाद दूसरा मामला हजारीबाग के विष्णुबढ़ से दूसरा मरीज, इसके बाद राज्य का तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो से तीसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था, यहाँ कोरोना पॉजिटिव महिला बांग्लादेश से जमात में शामिल होकर हाल ही में लौटी थी। और अब हिंदपीढ़ी से ही कोरोना का चौथा पॉजिटिव मरीज मिला है। झारखण्ड में भी अब कोरोना अपना कहर बरपाना शुरू कर चुका है। तेजी से पांव पसारते जा रहे कोरोना राज्य की जनता के साथ साथ सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती है।

मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी पीड़ित!

बताया जा रहा है कि पीड़ित 54 साल की महिला है। और उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी। झारखण्ड में पहला केस भी हिंदपीढ़ी से ही मिला था। जहां एक मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। मलेशियाई महिला तबलीगी जमात का हिस्सा थी। मलेशियाई महिला जिस जगह मिली थी उसके आसपास ही है कोरोना पॉजिटिव दूसरी महिला का घर।फिलहाल पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।