Chhath Puja 2021:चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का छठ महापर्व,उदीयमान भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ

राँची।छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का महापर्व छठ संपन्न हो गया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए राजधानी राँची सहित झारखरण्ड,बिहार, यूपी,एवम अन्य जगहों के सभी घाटों पर अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।सुबह के अर्ध्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुँचे था।छठ घाटों पर प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे।इसके बाद व्रतियों ने अपने घरों में पारण किया।

इधर,राजधानी राँची में छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राँची के ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया था कि घाट तक पहुंचने में व्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की विशेष सफाई और सजावट की गई थी।

आस्था के पर्व छठ को लेकर शहर में उत्साह चरम पर रहा। छठ व्रतियों ने गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया।

इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। छठ व्रती और उनके परिजनों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार को सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद देर शाम सभी छठ व्रती घर लौट गए। जबकि कुछ व्रती, जिन्होंने मन्नत मांगी थी, उन्होंने घाट पर ही रात बिताई। घाट छठ मैया के गीतों से गूंजता रहा।इधर शान्तिपूर्ण छठ पूजा सम्पन्न होने पर राँची पुलिस ने सभी का आभार जताया है।

error: Content is protected !!