चाईबासा:फिर नक्सलियों ने की है आईईडी ब्लास्ट,जवान के घायल होने की सूचना है

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों ने शुक्रवार को आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में आने से कोबरा बटालियन के जवान के घायल होने की सूचना है। कोल्हान के जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर राँची भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। 15 दिन के भीतर आईईडी ब्लास्‍ट की ये तीसरी घटना है। अब तक 10 जवान बम ब्लास्ट में घायल हो चुके हैं।