झारखण्ड में 4 पशु चिकित्सा पदाधिकारियों की उम्मीदवारी रद्द: स्मरण पत्र के बाद भी नहीं दिया था योगदान

 

विज्ञापन संख्या 04/2021 के तहत जेपीएससी से हुई थी नियुक्ति, कृषि व पशुपालन विभाग ने जारी किया आदेश

राँची। झारखण्ड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) ने योगदान नहीं देने वाले चार नवनियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारियों (बेसिक ग्रेड) की उम्मीदवारी समाप्त कर दी है।इस संबंध में सरकार के उप सचिव बैद्यनाथ कामती के हस्ताक्षर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आधिकारिक आदेश दिया गया है।झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2021 के तहत पशु चिकित्सक (बेसिक ग्रेड) के पद पर 66 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई थी. विभाग ने 2 नवंबर 2023 को इन सभी चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें एक माह के भीतर अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद चार चिकित्सकों ने तय समय सीमा में योगदान समर्पित नहीं किया।विभाग द्वारा स्मारित (रिमाइंडर) किए जाने के बाद भी जब उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया, तब विभाग ने नियमों के तहत उनकी उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया।

इन 4 पशु चिकित्सा पदाधिकारियों की उम्मीदवारी हुई समाप्त

– डॉ. गरिमा श्रीनेत्र (रोल नं. 21040050): पिता- दिलीप कुमार सिंह, निवासी- धुर्वा, राँची (झारखण्ड. पदस्थापन- भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, बिरू (सिमडेगा).

– डॉ. विपिन (रोल नं. 21040015): पिता- संतराम सिंह, निवासी- गोण्डा (उत्तर प्रदेश). पदस्थापन- भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, धनबाद (गिरिडीह).

– डॉ. पुष्पराज सिंह (रोल नं. 21040109): पिता- गया सिंह, निवासी- हमीरपुर (उत्तर प्रदेश). पदस्थापन- भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, डंडईबाजार (पलामू).

– डॉ. आलोक सिंह (रोल नं. 21040008): पिता- उदय सिंह, निवासी- प्रयागराज (उत्तर प्रदेश). पदस्थापन- भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी, चांचकी (पाकुड़).

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बार-बार अवसर दिए जाने के बाद भी योगदान नहीं देने के कारण इन सभी अनारक्षित कोटि के अनुशंसित पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से समाप्त माना गया है।

error: Content is protected !!