राजधानी राँची में छुपा था बिहार का 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी संजय सिंह,बिहार एसटीएफ और राँची पुलिस ने मिलकर दबोचा…

राँची।राजधानी राँची में छुपा था बिहात का 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी संजय सिंह। बिहार एसटीएफ की टीम और राँची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया है। कुख्यात अपराधी संजय कुमार उर्फ संजय सिंह को सदर थाना क्षेत्र से अवैध रायफल के साथ पकड़ा है।गिरफ्तार संजय कुमार पांडव गिरोह का सरगना है।

सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई इलाके से कुख्यात अपराधी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।संजय सिंह बिहार का कुख्यात अपराधी है।पुलिस के द्वारा उस पर का इनाम भी घोषित किया गया था। संजय सिंह को बुधवार की दोपहर बिहार एसटीएफ की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह बड़गाई इलाके में रहने वाले अपने एक परिचित राकेश सिंह के यहां छुपा हुआ था।गिरफ्तार संजय सिंह के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार,संजय सिंह मूल रूप से पटना जिले के धनरूआ थाना अंतर्गत नीमा गांव का रहने वाला है।वह अपराध की दुनिया में कई वर्षों से सक्रिय था। संजय सिंह के खिलाफ पिछले साल अप्रैल महीने में जहानाबाद में एक ही दिन दो लोगों की हत्या करने का आरोप लगा था। 27 अप्रैल 2022 को एक ही दिन अभिराम शर्मा और दिनेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस दोहरे हत्याकांड का भी आरोप संजय सिंह पर लगा था। संजय के खिलाफ पटना एवं जहानाबाद जिला के विभिन्न स्थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी से संबंधित कुल 16 मामले दर्ज हैं।