#Big Breaking:सरकार की बड़ी कार्यवाही,PUBG सहित चीन के 118 एप्स पर भारत में लगा प्रतिबंध।

सरकार की बड़ी कार्यवाही:PUBG सहित चीन के 118 एप्स पर भारत में लगा प्रतिबंध।

नई दिल्ली।भारत सरकार ने आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए PUBG सहित चीन के 118 मोबाइल ऐप्‍स को बैन कर दिया है। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन्‍हें पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। चीन से हाल ही में हुए तनाव के बाद इसे केंद्र सरकार की प्रभावी कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है। इस लिस्ट में PubG भी शामिल है, जिसमें चीन की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी टेंसेंट का हिस्सा है। इन ऐप्‍स से देश की सुरक्षा के सेंध का खतरा बताया गया है। प्रायवेसी के उल्लंघन के साथ ही ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बताए गए हैं। इस लिस्ट में गेमिंग चायनीज ऐप्स शामिल हैं।

सरकार ने 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं : भारत सरकार

भारत सरकार इससे पहले टिकटॉक सहित चीन के कई ऐप पर प्रतिबंध लगाए थे।जून के अंतिम में भारत ने टिकटॉक, हेलो समेत चीन के 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद में जुलाई के आखिर में 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया था।