राँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह और जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की हत्या करने वाला कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर….
राँची।राजधानी राँची में कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। राँची पुलिस ने धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह और कल पंडरा में हुई जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाला कुख्यात शूटर सत्यम पाठक का एनकाउंटर किया है।बुधवार की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के कांके डैम के पास सरोवर नगर में शूटर सत्यम पाठक के साथ राँची पुलिस की मुठभेड़ हो गई।इस दौरान पुलिस के द्वारा किए गए आत्मरक्षा में फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैर में गोली लगी है।जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ,सिटी एसपी सहित कई अधिकारी पहुँचे हैं।एफएसएल टीम भी पहुँचीं हुई है।आगे की कारवाई जारी है।उल्लेखनीय है, कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के जमीन कारोबार से जुड़े भार्गव सिंह को सत्यम पाठक ने गोली मारकर हत्या की थी और इस घटना का मास्टरमाइंड विजय टेटे था।
जानकारी के मुताबिक पंडरा में भार्गव सिंह की गोली मारकर सत्यम पाठक ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कांके डैम के पास उसने दो हथियार को छुपा कर रखा है।इसके बाद पुलिस की टीम बुधवार की सुबह उसे अपने साथ लेकर कांके डैम पहुंची।इसी दौरान सत्यम पाठक एक पुलिस वाले का हथियार छीनकर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद पुलिस की टीम के द्वारा भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैर में गोली लगी है और उसके हाथ में भी चोट लगी है।
घायल अवस्था में कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक
बता दें कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की हत्या करने में भी शामिल था। बाइक सवार तीन अपराधियों ने बीते 7 जुलाई 2024 की शाम सात बजे धुर्वा बस स्टैंड के समीप एक दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वेद प्रकाश सिंह को गोली मार दी थी। गोली उनकी गर्दन में लगी थी। इलाज के दौरान एम्स दिल्ली में तीन अगस्त 2024 को उनकी मौत हो गई।ज़मानत पर बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक ने आपराधिक गतिविधियों को बढ़ा दिया था।कल जमीन कारोबारी की हत्या के बाद शहर में सनसनी फैल गई थी जैसे सत्यम पाठक का नाम आया पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा और उसके बाद उसका एनकाउंटर किया है।

