Ranchi:पिस्का मोड़ के पास बैंक कॉलोनी में बड़ा हादसा, करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत,जांच में जुटी है पुलिस..

 

राँची। राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत पंडरा ओपी एरिया के पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक बच्चे (छोटू) की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और स्थानीय इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे की है। 13 वर्षीय छोटू किसी तरह बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया।करंट का झटका इतना जोरदार था कि बच्चा वहीं अचेत होकर गिर पड़ा।हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई।आनन-फानन में अचेत बच्चे को इलाज के लिए सेवा सदन ले जाया गया, हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची है।छानबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!